ACB Action: ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला पटवारी को इतने रूपए की रिश्वत लेते किया ट्रैप

ACB Action: ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला पटवारी को इतने रूपए की रिश्वत लेते किया ट्रैप

सीकर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) सीकर को एक और बड़ी सफलता मिली है। नीमकाथाना जिले के भगेगा पटवार हल्का में पदस्थ महिला पटवारी सुमन कुमारी को एसीबी ने 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने जमाबंदी में नाम संशोधन कराने की एवज में यह राशि मांगी थी।

जमाबंदी सुधार के नाम पर रिश्वत की मांग:-

एसीबी मुख्यालय को मिली जानकारी के अनुसार, एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जमाबंदी में नाम से जुड़ी त्रुटि थी। इसे दुरुस्त कराने के लिए वह पटवार हल्का भगेगा पहुंचा, जहां तैनात पटवारी सुमन कुमारी ने काम करने के बदले रिश्वत की मांग की। बार-बार आग्रह करने के बावजूद पटवारी बिना पैसे काम करने को तैयार नहीं हुई, जिसके बाद पीड़ित ने एसीबी सीकर से संपर्क किया।

ACB का जाल, रंगे हाथ किया ‘ट्रैप’

शिकायत मिलने के बाद एसीबी सीकर के एएसपी विजय कुमार और इंस्पेक्टर सुभाष मील के नेतृत्व में मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही परिवादी ने तयशुदा 7 हजार रुपये पटवारी को सौंपे, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई है।

उच्च अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई:-

यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर तथा डीआईजी अनिल कयाल के सुपरविजन में की गई। ट्रैप टीम में एएसपी विजय कुमार और इंस्पेक्टर सुभाष मील की प्रमुख भूमिका रही। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी पटवारी के आवास व अन्य संभावित ठिकानों की तलाशी लेकर आगे की जांच कर रही है।

राजस्व विभाग में मचा हड़कंप:-

महिला पटवारी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही तहसील कार्यालय और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई को आमजन के लिए राहत और रिश्वतखोर अधिकारियों के लिए सख्त चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

Scroll to Top