बेकाबू कार ने 7 साल के मासूम को कुचला, मौत, ड्राइवर समेत 6 लोग घायल

9

बेकाबू कार ने 7 साल के मासूम को कुचला, मौत, ड्राइवर समेत 6 लोग घायल

एक बेकाबू कार सड़क पर चल रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गई। हादसे में एक 7 साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि कार ड्राइवर समेत 6 लोग घायल हो गए। घटना जैसलमेर जिले के रामदेवरा थाना क्षेत्र की है। रामदेवरा थाने के एसएसआई प्रतापाराम ने बताया- घटना बुधवार सुबह 11 बजे रामदेवरा के नोखा चौराहे के पास की है। वीरमदेवरा (रामदेवरा) की ओर से आ रही कार ने मंदिर से दर्शन कर लौट रहे 6 पैदल श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। इस दौरान कार बेकाबू होकर पास में लगे एक टीन शेड के पोल से टकरा गई। हादसे में 7 साल के एक मासूम माहिर पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया- घायल ड्राइवर की पहचान बंशीलाल (69) निवासी वीरमदेवरा (रामदेवरा) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में मृतक माहिर के मां ललिता, भाई रियान (2), विवान (3.5), सुमित्रा (32), वर्षा (10) निवासी झंवरिया (पाली) घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी पूनम सिंह ने बताया- कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर ने ड्राइवर ने कार को साइड में लिया। इस दौरान माहिर कार के नीचे आ गया। जिससे कार बेकाबू होकर बाकी श्रद्धालुओं से टकराकर पास में लगे टीन शेड के पोल में जा घुसी।

You may have missed