बीकानेर: ट्रेन के आगे कूदकर 22 वर्षीय युवक ने दी जान, पढ़े खबर

11

बीकानेर: ट्रेन के आगे कूदकर 22 वर्षीय युवक ने दी जान, पढ़े खबर

बीकानेर। बीकानेर जिले के शेरूणा थाना क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 10 फरवरी की रात सूड़सर रेलवे स्टेशन से श्रीडूंगरगढ़ की ओर करीब चार किलोमीटर दूर रोही गोपलसर क्षेत्र की है। इस संबंध में मृतक के भाई डुंगर सिंह ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार उसके छोटे भाई भानी सिंह ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।