बीकानेर: खेत में खाट पर अचेत मिला युवक, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पढ़े खबर

post 953 (1)

बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में खेत में अचेत अवस्था में मिले एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार सर्वोदय बस्ती निवासी मनोज (27) पुत्र हंसराज अपने खेत में चारपाई पर अचेत अवस्था में मिला था। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में सर्वोदय बस्ती निवासी श्रवण पुत्र भागीरथ की ओर से पुलिस में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।