क्या रेगिस्तान मे फिर ‘कमल’ खिलेगा?

जयपुर, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पुलिस ने आरोप लगाया कि राज्य में सरकार गिराने की साजिश चल रही है। राजस्थान में ऑपरेशन ‘लोटस’ के कयास लगाए जा रहे हैं। अशोक गहलोत ने आरोप जड़ा कि बीजेपी उनकी सरकार को गिराने की साजिश कर रही है।

राजस्थान में सियासी ड्रामा जोरों पर है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे बीजेपी के केंद्रीय नेता कोरोना संकटकाल में भी साजिश रच रहे हैं। राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच एक बार फिर राज्य की सीमाओं को सील कर दिया गया है। राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं।

राजस्थान में तेजी से बदल रही तस्वीर से राजनैतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। नई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान एलर्ट पर आ गई है। बताया जा रहा है कि कई बड़े नामों को तलब किया जा सकता है। राजस्थान उन चुने प्रदेशों में हैं, जहां कांग्रेस की सत्ता बनी हुई है।