खाजूवाला, 30 केवाईडी स्थित सत्यवादी वीर तेजाजी धाम पर शुक्रवार रात्रि को 14 वां विशाल जागरण व मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रृद्धालुओं ने पहुंचकर मंदिर में मत्था टेकर प्रसाद चढ़ा तथा मनौतियां मांगी। वहीं जागरण में भी भाग लिया। वहीं जागरण में कलाकारों द्वारा सुन्दर सजीव झांकियां प्रस्तुत की गई तथा गायन व नृत्य प्रस्तुत किया गया।
![](https://www.rkhabar.com/wp-content/uploads/2023/09/rkhabar24090202302.jpeg)
पुजारी रामेश्वरलाल गोदारा ने बताया कि भारत-पाक बॉर्डर पर बसे 30 केवाईडी सत्यवादी वीर तेजाजी मंदिर धाम पर 14 वां विशाल जागरण एवं मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य कलाकार दलीप रामावत, गजेन्द्र अजमेरा, मुकेश गिला, खेमाराम धायल, हेमंत लांबा, मुकेश डागी, निशा जयसवाल, ट्विंकल वैष्णव ने वीर तेजाजी महाराज व लोक देवता बाबा रामदेव के भजन गाए। इस मौके पर माँ दुर्गा की मनमोहक झांकियां सजाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोगों के लिए लंगर लगाया गया। इस मौके पर आस-पास के जनप्रतिनिधि तथा प्रबुद्धजन पहुंचे। जिनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख मुखराम द्वारा 21 लाख रुपए की लागत से भवन बनवाने की घोषणा की गई व पूर्व संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ मेघवाल ने 11 लाख रुपए की लागत से सांस्कृतिक भवन बनवाने की घोषणाएं की गई।
![](https://www.rkhabar.com/wp-content/uploads/2023/09/rkhabar24090202303.jpeg)
पुजारी गोदारा ने बताया कि शनिवार प्रात:10 बजे धाम से एक बस रवाना हुई। जो कि श्रृद्धालुओं को वीर तेजाजी जन्मस्थली खरनाल, सुरसुरा, पुष्कर, बुटाटी, जुंजाला, देशनोक होते हुए वापस 30 केवाईडी आएगी।