वसुंधरा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

जयपुर, भाजपा का एक धड़ा कांग्रेस के बागी विधायकों के समर्थन से गहलोत सरकार को गिराना चाहता है। मगर सूत्रों की मानें तो वसुंधरा इसके पक्ष में नहीं हैं। दूसरी तरफ, भाजपा को भी अपने खेमे में फूट का डर है, जिसकी वजह से कई भाजपा विधायक ‘आलाकमान की इजाजत’ लेकर सोमनाथ के दर्शन के लिए निकल गए हैं।

माना जा रहा है कि दोनों ही दिग्गजों ने राजस्थान के राजनैतिक हालातों पर बात की।

राजे पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष से भी मुलाकात की थी। हालांकि, इन मुलाकातों में पार्टी नेताओं से क्या चर्चा हुई, इस पर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
राजस्थान विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से आरंभ हो रहा है। संभावना है कि गहलोत इस दौरान विश्वास मत का प्रस्ताव ला सकते हैं। जानकारों का मानना है कि गहलोत के पास संख्याबल है और वे बहुमत साबित करने को लेकर आश्वस्त हैं।