केजेडी नहर की आरडी 146 पर चल रहे धरने पर दो दौर की वार्ता रही विफल, भुख हड़ताल पर बैठे पाँच किसान

खाजूवाला, खाजूवाला के केजेडी नहर की आरडी 146 पर चौथे दिन भी धरना जारी रहा। सोमवार को धरनास्थल पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए। सोमवार को किसानों के साथ दो दौर की वार्ता हुई लेकिन दोनों वार्ता विफल रही। वहीं सोमवार को पाँच किसान भुख हड़ताल पर रहे। धरना स्थल से एक किसान की भुख हड़ताल से तबियत भी बिगड़ी है।


किसान मदन गोदारा ने बताया कि केजेडी नहर की आरडी 146 पर किसानों का चार दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर चौथे दिन सोमवार को सिंचाई विभाग सहायक अभियन्ता व थानाधिकारी वार्ता करने पहुंचे। वहीं दूसरे दौर में उपखण्ड अधिकारी तथा राजस्व तहसीलदार तथा सहायक अभियन्ता सिंचाई विभाग ने किसानों से वार्ता की। लेकिन दोनों दौर की वार्ताएं विफल रही। किसानों ने दोनों दौर की वार्ता में 9 सुत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए कहा। जिसपर सिंचाई विभाग की ओर से सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके कारण वार्ता विफल रही। उपखण्ड अधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि जिला कलेक्टर से वार्ता कर सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को तुरन्त धरनास्थल पर भेजकर वार्ता करने की बात कही। समस्याओं के समाधान करवाने का जल्द प्रयास किया जाएगा। किसानों का कहना है कि जब तक हमारी 9 सूत्री मांग नही मानी जाएगी तब तक धरना जारी रहेगा।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार पाँच किसान भुख हड़ताल पर बैठे। जिसमें से एक किसान बद्रीप्रसाद बिश्नोई की शाम को तबियत बिगड़ गई। जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए खाजूवाला लाया गया।


ये रहे भुख हड़ताल पर किसान
केजेडी नहर की आरडी 146 पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर सोमवार को किसान मदनलाल गोदारा, डूंगरराम गोदारा, भंवर सिंह बीका, बद्रीप्रसाद बिश्नोई, कृष्णलाल बिश्नोई भुख हड़ताल पर रहे। किसानों ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक धरना व भुख हड़ताल जारी रहे।