खाजूवाला, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में संवित सोमगिरी महाराज शिवबाड़ी मठ व नरेन्द्र सिंह गड़ी पूर्व प्रचारक के निधन पर श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रामधन बिश्नोई ने बताया कि शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठता महंत स्वामी संवित सोमगिरी महाराज का पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में उपचार चल रहा था और पिछले मंगलवार को ब्रह्ममलीन हो गए। वे महान संत व समाज के मार्गदर्शक भी थे, उनके निधन से समाज के सामाजिक व अध्यात्मिक क्षेत्र को क्षति पहुंची है। उनके प्रति संघ के विविध संगठनों के कार्यकार्तओं द्वारा सच्ची श्रृद्धांजलि ली अर्पित की जाती है।
समाज सेवी भोजराज मेघवाल ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रचारक नरेन्द्र सिंह गड़ी जो मूलत: बांसवाड़ा के गढ़ी गाँव के रहने वाले थे, जो पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कई जिलों में जिला प्रचारक रहे। विश्व हिन्दू परिषद्, भारतीय किसान संघ आदि में उन्होंने बखुबी काम किया। उनका व्यक्तित्व व कृतित्व संगठन व कार्यकर्ताओं के प्रति बहुत अच्छा रहता था। उनका निधन कोरोना के कारण हो गया। दोनों पुण्यजनों को श्रृद्धांजली दी गई।