सरकार को बचाने की जिम्मेदारी सब पर है मुख्यमंत्री ने सभी कांग्रेस विधायकों को संदेश भेजा

जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने आवास पर कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों से मिल रहे हैं। सुबह 10:00 बजे से कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों से मुख्यमंत्री के मिलने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस सरकार के सभी मंत्रियों और विधायकों को कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र को छोड़कर जयपुर पहुंचे। जिसे भी संभव हो पा रहा है वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने सभी कांग्रेस विधायकों को संदेश भेजा है कि वे आज शाम तक जयपुर पहुंच जाएं। मुख्यमंत्री ने विधायकों के साथ रात 9 बजे बैठक बुलाई है।

राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के मुताबिक कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि किसी विधायक या मंत्री का फोन बंद आए या फिर वह नहीं मिल रहा है तो घबराएं नहीं, उसे जाकर आप संपर्क करें। सरकार को बचाने की जिम्मेदारी सब पर है।

अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘एसओजी को जो कांग्रेस विधायक दल ने बीजेपी नेताओं द्वारा खरीद-फरोख्त की शिकायत की थी उस संदर्भ में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, चीफ व्हिप एवम अन्य कुछ मंत्री व विधायकों को सामान्य बयान देने के लिए नोटिस आए हैं। कुछ मीडिया द्वारा उसको अलग ढंग से प्रस्तुत करना उचित नहीं है।