सीमाओं पर जिस तरह का माहौल बना वायु वीर’ राफेल Air force में शामिल

नई दिल्ली, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल युद्धक विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल होना पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा और कड़ा संदेश है, खासकर हमारी संप्रभुता पर नजर रखने वालों के लिए यह खास चेतावनी है। हमारी सीमाओं पर जिस तरह का माहौल बना है उसमें राफेल का वायुसेना में शामिल होना बेहद अहम है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पांच राफेल विमानों को वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने राफेल को वायुसेना में शामिल किए जाने की घोषणा की। उन्‍होंने वायुसेना को राफेल विमानों के लिए बधाई दी। उन्‍होंने भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग की चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध विश्‍व शांति के लिए अहम हैं। उन्‍होंने कहा कि राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना भारत की सीमाओं पर नजर रखनेवाले देशाें के लिए बड़ी चेतावनी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अपनी हालिया विदेश यात्रा में मैंने भारत के दृष्टिकोण को दुनिया के सामने रखा। मैंने सभी को किसी भी परिस्थिति में अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करने के अपने संकल्प के बारे में अवगत कराया। हम अपनी सीमाओं और देश की संप्रमुता की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच मजबूत संबंधों का भी प्रतीक है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध भी मजबूत हुए हैं।