बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ते खर्चे

खाजूवाला, लॉकडाऊन में मिली ढ़ील के चलते लोग अब गर्मी से बचते दिखाई दे रहे है। खाजूवाला मण्डी में गर्मी ने अपना प्रचण्ड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते अब लोग गर्मी से बचने की वस्तुएं खरीदने लगे है। ऐसा ही एक दृष्य खाजूवाला मण्डी की एक सड़क पर देखा गया। एक किसान गर्मी से बचने के लिए कुलर बैल गाड़ी पर लादकर ले जा रहा था। तभी किसान से पूछ तो उसने कहा कि साहब गर्मी बहुत है। गर्मी से बस अब ये कूलर ही बचा सकता है।