राजस्थान: इस बार पांचवी व आठवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थी के C ग्रेड से कम ग्रेड आने पर स्कूल में फिर से देनी होगी परीक्षा
R.खबर ब्यूरो। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में पास होने के लिए 33% मार्क्स चाहिए लेकिन राजस्थान में पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा में 40% से ज्यादा अंक आने पर ही अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। इससे कम मार्क्स आने पर स्टूडेंट्स को स्कूल में ही फिर से एग्जाम देना होगा। स्कूल एग्जाम में भी इससे कम मार्क्स आए तो स्टूडेंट्स को स्पेशल क्लास में बैठना होगा। जहां इनका शैक्षिक स्तर सुधारा जाएगा।
प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय की सहायक निदेशक चंद्र किरण पंवार की ओर से आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय के सहायक निदेशक कुलदीप बुढ़ानिया ने बताया- स्टूडेंट्स के कम मार्क्स आने पर उनको विशेष क्लास में पढ़ाकर स्तर सुधारा जाएगा ताकि आगामी क्लासेज में उसे परेशानी न हो।
ये रहेगी ग्रेडिंग व्यवस्था:-
- ए: ग्रेड = 81 से 100 परसेंट मार्क्स
- बी: ग्रेड : 61 से 80 परसेंट मार्क्स
- सी: ग्रेड : 41 से 60 परसेंट मार्क्स
- डी: ग्रेड : 33 से 40 परसेंट मार्क्स
- ई: ग्रेड: 00 से 32 परसेंट मार्क्स
इन दोनों परीक्षाओं में राजस्थान के करीब 25 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं। अकेले पांचवीं बोर्ड में ही 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं। आमतौर पर अधिकांश स्टूडेंट्स डी ग्रेड से ऊपर मार्क्स लेते हैं लेकिन कुछ स्टूडेंट्स डी और ई ग्रेड में भी अटक जाते हैं। ये बच्चे पास तो हो जाते हैं लेकिन अगली क्लास में पढ़ नहीं पाते।