देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने छापा मार तीन महिलाओं सहित 6 लोगों को किया गिरफ्तार

देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने छापा मार तीन महिलाओं सहित 6 लोगों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़। पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘जीरो टोलरेंस अभियान’ के तहत डबलीराठान कुतुब बास में छापेमारी की गई, जिसमें तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ सिटी मीनाक्षी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सदर थाना और महिला थाना की टीम ने हिस्सा लिया। एसपी अरशद अली ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि गांव में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले एक बोगस ग्राहक भेजा और जब देह व्यापार की पुष्टि हो गई, तब छापेमारी की गई। गिरफ्तार किए गए छह लोगों में तीन महिलाएं शामिल है। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।