R.खबर ब्यूरो। पुलिस बल में नौकरी का सपना देख रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर साने आई है, जंहा राजस्थान में पुलिस भर्ती में आरक्षण 30 से 33% किए जाने के बाद से अब 3 महिला बटालियन बनेंगी। प्रत्येक बटालियन में 500 महिला कांस्टेबल होंगी। जानकारी के अनुसार इन 3 बटालियन बनने के बाद प्रदेश में बटालियन की संख्या 21 हो जाएगी।
राजस्थान में पुलिस भर्ती में आरक्षण 30 से 33 % किए जाने के बाद से सरकार ने सीकर पद्मनी, अलवर में कालीबाई और बाड़मेर में अमृता देवी पुलिस बटालियन स्थापित करने की वित्तीय एंव प्रशासनिक वित्तीय मंजूरी दे दी गई है। गृह विभाग की दी हुई जानकारी के अनुसार तीन बटालियन को मंजूरी दी गई है, जिसमें 2216 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 500-500 पद कांस्टेबल भर्ती के होंगे।
जानकारी के अनुसार गृह विभाग के मुताबिक बटालियन में 1-1 कमांडेंट, 2-2 सहायक कमांडेंट, 3-3 कंपनी कमांडर, 1-1 प्लाटून कमांडर एमटी, प्लाटून कमांडर सामान्य के 13-13 पद स्थापित किए जाएंगे। हैड कांस्टेबल के 150-150 पद होने वाले हैं।
वहीं, तीनों बटालियन में 1500 पद कांस्टेबल के लिए तय कर दिए गए हैं। आर्ड श्रेणी में 3 हैड कांस्टेबल एवं 3 ही कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। बटालियन का अपने बैंड होंगे। सभी बटालियन में 11 कांस्टेबल एवं 2 हैड कांस्टेबल भर्ती होंगे। बटालियन में 56 पद पुलिस के अलावा डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, लेखाधिकारी, चपरासी, कुक, नर्सिंग स्टाफ एवं लिपिक का होगा।
राज्य की पहली महिला बटालियन हाड़ी रानी है, जिसकी स्थापना 2008 में हुई थी। इसका हेडक्वाटर अजमेर में है। इन 3 और बटालियनों के गठन से इनकी संख्या 4 हो जाएगी। राजस्थान में कुल 18 में आरएसी की 14 बटालियन हैं। इनके अलावा, मेवाड़ भील कोर की खैरवाड़ा एवं बांसवाड़ा, हाड़ी रानी बटालियन अजमेर, महाराणा प्रताप बटालियन शामिल हैं।