राजस्थान: इस जगह शादी समारोह की दावत में गए करीब 100 लोग हुए फ़ूड पॉइज़निंग के शिकार, पढ़े पूरी खबर

राजस्थान: इस जगह शादी समारोह की दावत में गए करीब 100 लोग हुए फ़ूड पॉइज़निंग के शिकार, पढ़े पूरी खबर

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान के लाडनूं से बड़ी खबर सामने आई है, यहां कालीजी चौक में हुए एक शादी समारोह में रात्रिभोज के बाद गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में लोग तबियत बिगड़ने की शिकायत करने लगे और भोजन करने वाले लोग बड़ी संख्या में फ़ूड पॉइज़निंग के शिकार हो गए। उल्टी-दस्त, पेटदर्द से ग्रसित इन सभी बेहाल लोगों को सुबह-सुबह ही स्थानीय राजकीय चिकित्सालय, श्रीराम मंगलम होस्पिटल, घोड़ावत होस्पिठल, नवदीप होस्पिटल आदि अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनका उपचार प्रारम्भ किया गया। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते अस्पताल में फूड प्वाइजन के शिकार होने वाले मरीजों की संख्या बढती गयी। जानकारी के अनुसार करीब 100 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए, जिनमें से 65 मरीजों को सरकारी अस्पताल में, अन्य मरीजों को नजदीकी गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि किसी खाद्य पदार्थ के गर्मी के कारण दूषित हो जाने से यह स्थिति बनी।

सरकारी अस्पताल में इन सब मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए जगह की कमी पाई गयी, इसके लिए वार्ड के बाहर बरामदे में ही बेड लगा कर मरीजों का उपचार प्रारम्भ किया गया। राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए आने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही थी। बाद में चिकित्सकों ने 15-20 जनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य लोगों का इलाज सरकारी अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि ऐसे में मरीजों की संख्या  65 से 70 की संख्या में पहुंच गए। इनमे से कुछ मरीजों को छुट्टी देने के बाद भी 30-40 मरीज अस्पताल में भर्ती रहे। चिकित्सकों के अनुसार किसी की हालत गंभीर नहीं है और बीमारी काबू में हैं, सभी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर लेंगे।