पूगल: चौहान जल उपभोक्ता संगम प्रबंधन समिति अध्यक्ष बने

पूगल: चौहान जल उपभोक्ता संगम प्रबंधन समिति अध्यक्ष बने

R.खबर ब्यूरो। पूगल, पूगल जल उपभोक्ता संगम प्रबंधन समिति रामडा मेकेरी माइनर के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। जिसमे लक्ष्मण सिंह चौहान को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन अधिकारी सुरेश सियाग थे। इस दौरान भादरसिंह मेकेरी,मारूफ ख़ां गणेशवाली,प्रेमसिंह मेकेरी ,रामसिंह चौहान,पप्पूराम मेघवाल,भंवरलाल नायक,अमृत सुथार,फरीद खां को सदस्य बनाया गया। खींवसिंह मेकेरी ने बताया कि चौहान ने अध्यक्ष बनते ही गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पालसिये लगाकर जीव रक्षा का संदेश दिया। जिस पर ग्रामीणों ने सराहना की। इस दौरान रामडा विद्यालय स्टाफ भी रहा मौजूद।