पुलिस कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति : 193 हवलदार एएसआई बनने की दौड़ में
बीकानेर, पुलिस विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया चालू है। हवलदार से एएसआई के लिए उत्तीर्ण पुलिस कैडर कोर्स का इंतजार कर रहे पुलिस कर्मचारियों के ट्रेनिंग की तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए प्रशिक्षण उप महानिरीक्षक प्रीति चन्द्रा ने एक आदेश जारी किया है।
हालांकि, इसी आदेश के बाद से पुलिस कर्मचारी दुविधा की स्थिति में है। दरअसल, आदेश में पीसीसी के लिए पहले वर्ष 2021-22 व 2022-23 वर्ष में पुलिस कर्मचारियों को चयनित कर भेजने के लिए निर्देशित किया गया था। इस आदेश के बाद तुरंत एक अन्य आदेश जारी किया गया, जिसमें पीसीसी के लिए चयनित पुलिस कर्मचारियों में से 30 प्रतिशत को ही ट्रेनिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए गए। इस तरह वर्ष 2021-22 व 2022-23 वर्ष के 30-30 प्रतिशत पुलिस कर्मचारियों को ही ट्रेनिंग के लिए भेजने के संशोधित आदेश दिए गए। भ्रम यहां से ज्यादा गहरा हुआ।
क्यों असमंजस में हैं कार्मिक:-
पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेश से पीसीसी के लिए चयनित पुलिस कर्मचारियों में दुविधा की स्थिति है। नए आदेश के मुताबिक 30 प्रतिशत में उन कर्मचारियों को चयनित कर ट्रेनिंग पर भेजा गया है, जो वरिष्ठ कर्मचारियों से जूनियर हैं। एक भुक्तभोगी के मुताबिक, वह वर्ष 2021-22 बैच से है, जिसका पीसीसी में चयन कर पहले ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। ऐसे में वह वरिष्ठ होते हुए भी एएसआई बनने का इंतजार करेंगे, जबकि जूनियर पहले ही एएसआई बन जाएंगे। वर्ष 2021-22 में चयनित 193 हवलदार में से वरिष्ठता के आधार पर फिलहाल 64 कर्मचारियों को ही ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है। जबकि 129 कर्मचारियों को ट्रेनिंग का इंतजार करना होगा। इस व्यवस्था से पुलिस के कई जूनियर हवलदार पहले एएसआई बन जाएंगे और सीनियर इंतजार करते रहेंगे।
इतने पदों पर होनीथी ट्रेनिंग:-
जिला वर्ष कार्मिकों की संख्या
बाड़मेर 2021-22 70
जैसलमेर 2021-22 45
जालौर 2021-22 48
जीआरपीजोधपुर 2021-22 17
—————— 2021-22 13
एडीजी ट्रेनिंग को बताई पीड़ा:-
वर्ष 2021-22 में चयनित पुलिस कर्मचारियों ने इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण, जयपुर) को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा बताई। पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि 30 प्रतिशत में जिन कर्मचारियों का चयन किया गया है, वे उनसे जूनियर हैं। होना यह चाहिए था कि पहले एक ही जिले में पीसीसी के लिए चयनित पुलिस कर्मचारियों की ट्रेनिंग कराई जाती। इससे सीनियर पहले एएसआई बन पाते। मौजूदा व्यवस्था से अब कई सीनियर पुलिस कर्मचारियों का एएसआई बनने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
इनका कहना है कि:-
हवलदार से एएसआई पीसीसी ट्रेनिंग को लेकर जो कन्यूजन था, उसे दूर कर दिया गया है। अब वरिष्ठता के आधार पर ही सभी को बुलाया जाएगा।
-अशोक राठौड़, एडीजी, पुलिस प्रशिक्षण