PM Kisan Nidhi: इस तारीख को आएगी 19वीं किस्त, पढ़े पूरी खबर

R.खबर ब्यूरो। भारत सरकार किसानों की आर्थिक सहायता के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें से एक प्रमुख योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Nidhi Yojana), जिसे 2018 में शुरू किया गया था। जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जिसे तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। अब तक सरकार ने 18 किस्तें जारी की हैं और किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है।

24 फरवरी को मिलेगी 19वीं किस्त:-

जानकारी के अनुसार देश के 13 करोड़ से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले ही इस बात की जानकारी दी है कि 24 फरवरी 2025 को किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को जारी करेंगे।