R.खबर ब्यूरो। नए साल के पहले दिन आम आदमी सरकार की तरफ से बड़ी राहत मिली है। जंहा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जनवरी 2025 को LPG गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है। बुधवार से 19 किलोग्राम वाला कोमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोमर्शियल LPG सिलेंडर 14.50 रुपये सस्ता हुआ है। लेकिन, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीते कुछ महीनों से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर है।
जानिए कितना सस्ता हुआ कोमर्शियल गैस सिलेंडर:-
19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में 14.50 रुपये घटाए गए है। ये नई कीमते आज से 1 जनवरी 2025 लागू हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कोमर्शियल सिलेंडर 1804 रुपये का हो गया है। पहले दिल्ली में यह 1818.50 रुपये में बिक रहा था। वहीं, मुंबई में 1756 रुपये, चेन्नई में 1966 रुपये और कोलकाता में 1911 रुपये में मिलेगा।
6 महीने बाद घटे सिलेंडर के दाम:-
कोमर्शियल गैस सिलेंडर 6 महीने के बाद सस्ते हुए है। जुलाई से लगातार दिसंबर तक कोमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते जा रहे थे। 1 दिसंबर 2024 को इस सिलेंडर में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं, 1 नवंबर को 62 रुपये बढ़ाए गए थे। अक्टूबर की बात करें तो पहली तारीख को 48.50 रुपये महंगा हुआ था। 1 सितंबर को 39 रुपये और 1 अगस्त 2024 को 6.50 रुपये बढ़ाए गए थे।
घरेलू सिलेंडर की कीमतें:-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। रसोई में इस्तेमाल होने वाले घरेलू सिलेंडर की कीमते पिछले बार 1 मार्च को घटाई गई थी। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये चेन्नई में 818.50 रुपये में उपलब्ध है।