R.खबर ब्यूरो। नागौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जंहा जायल थाना इलाके में फॉर्च्यूनर कार सवारों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई और उसमें आग लग गई।
हादसे में दो कॉन्स्टेबल भी घायल हो गए। जिले में नाकाबंदी करवाई गई है। मगर अब तक कोई भी तस्करों के बारे में जानकारी नही मिली है घटना की जानकारी मिलने पर एसपी नारायण टोगस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया है।
मौके पर FSL टीम पहुंच कर घटनास्थल की वीडियो ग्राफी और CCTV फूटेज और साक्ष्य जुटाए है। जायल थाना इलाके के खियाला रोड पर पुलिस को तस्कर आने की सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल प्रहलाद राम और कांस्टेबल महेश मीणा और रामगोपाल थाने के सरकारी वाहन 112 से रवाना हुए थे। मगर तस्करों के पीछा करने पर पुलिस की गाड़ी पलट गई और गाड़ी में आग लग गई।
इस हादसे में हेड कांस्टेबल प्रहलाद राम गंभीर रूप से घायल होने पर चिकित्सको ने जोधपुर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान प्रहलाद राम की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार दो घायल कांस्टेबलों का उपचार जारी है। पुलिस तस्कर के बारे में जानकारी जूटा कर दबिश दे रही है।