खाजूवाला, खाजूवाला बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष रोहिताश गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई। इस बैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी बनाते हुए मोहर सिंह को सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में कोषाध्यक्ष अरशद खिलजी ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। जो कि आम सहमति से से पारित किया गया। बैठक में वर्ष 2022 हेतु कार्यकारिणी चुनाव का प्रस्ताव रखा। जिसपर एडवोकेट पुरूषोतम सारस्वत, आशु शर्मा, मक्खन सिंह राठौड़, ताराचन्द सहित समस्त अधिवक्तागणों ने सर्व सम्मति से सभी पदो पर चुनाव करने का प्रस्ताव रखा। जिसपर आम सहमति से अध्यक्ष पद पर मोहर सिंह, सचिव पद पर कैलाश टाक, उपाध्यक्ष पद पर याकिर खां, कोषाध्यक्ष पद पर इदरिश कुरैशी को सर्व सम्मति से मनोनित किया गया है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद, सुभाष धारिणयां, बृजलाल चाहर, रामकुमार तेतरवाल, राकेश झिंझा, जयवीर सिंह, सलीम खां ने नई निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी व निर्विरोध कार्यकारिणी चुनाव पर सभी अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।
मोहर सिंह बने बार एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष
