जयपुर, राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि ब्राह्मण जाति नहीं, चिंतन है। जो लोग मानवता के लिए कार्य करते हैं, वे ब्राह्मण कहलाते है। उन्होने कहा कि राजस्थान शक्ति, भक्ति, सौंदर्य, कला और देवों की भूमि है। यहां के गांव-गांव में प्रतिभाएं हैं। प्रतिभाओं को तलाशें और उन्हें आगे लायें ताकि यह प्रदेश व देश दुनिया में निरन्तर प्रगति कर सके।
राज्यपाल मिश्र रविवार को सायं राजभवन से वल्र्ड ब्राह्मण कॉन्फ्रेंस को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सम्बोधित कर रहे थे। इस कॉन्फ्रेंस में देश भर के प्रबुद्ध लोगो ने ऑन लाइन जुड़कर मानवता की सेवा और भारतीय संस्कृति को विश्व में प्रसारित करने के लिए विचार व्यक्त किये।