21 फरवरी शनिवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

post 717 (1)

21 फरवरी शनिवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

21 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को संभलकर कदम बढ़ाने की सलाह है। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन कई मायनों में खास रहने वाला है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। घर की साफ-सफाई या साज-सज्जा में व्यस्त रह सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।

वृषभ राशि

आज परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार या व्यापार से जुड़े मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी। बड़े प्रोजेक्ट पर चर्चा संभव है।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।

मिथुन राशि

आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि

दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी बात सोच-समझकर रखें।

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: दूधिया सफेद या चांदी
  • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

सिंह राशि

दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। ऑनलाइन शॉपिंग का मन बना सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। मित्रों के साथ मतभेद से बचें।

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: नारंगी या सुनहरा
  • उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा का योग बन सकता है। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: गहरा हरा
  • उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि

सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। व्यापारियों को लाभ मिल सकता है। शाम का समय दोस्तों के साथ आनंददायक रहेगा।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

आज नए विचार मन में आएंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। टीमवर्क से सफलता मिलेगी।

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: गुलाबी
  • उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन दान करें।

धनु राशि

दोस्तों की मदद से काम बनेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई करीबी खुशखबरी दे सकता है।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: महरून
  • उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मकर राशि

दिन सामान्य रहेगा। किसी गलतफहमी से बचें। कुछ छिपी बातें सामने आ सकती हैं। शरीर में हल्की सुस्ती महसूस हो सकती है।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

कुंभ राशि

आज धन लाभ के योग हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन शानदार रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: काला या आसमानी
  • उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

मीन राशि

शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। दूसरों की प्रेरणा से उत्साह बढ़ेगा। साहित्य और कला से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: सुनहरा या पीला
  • उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

You may have missed