कैबिनेट मंत्री के काफिले की कार पर हॉकी से हमला, मचा हड़कंप

कैबिनेट मंत्री के काफिले की कार पर हॉकी से हमला, मचा हड़कंप

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर के मंडोर क्षेत्र में राव जी की गेर में शुक्रवार शाम को शामिल होने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले में शामिल उनकी स्पेयर कार पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हॉकी से हमला करके कांच फोड़ दिया। हालांकि इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ गेर में मौजूद थे और गाड़ियां एक तरफ खड़ी थीं। शेखावत के काफिले की कार पर हमले के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी। इसके बाद वे जालोरी गेट पहुंचे, जहां भीतरी शहर में उन्होंने लोगों से मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस का भारी जाप्ता जालोरी गेट पर तैनात किया गया।