HMPV वायरस का भारत में बढता संक्रमण!, अब तक 6 मामले आए सामने

R.खबर ब्यूरो। कोरोना का प्रभाव झेल चुके देशों में अब एक बार फिर नए वायरस से हडकंप मच गया है। इस वायरस ने अब भारत (HMPV Cases India) में भी चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार सबसे पहले HMPV वायरस का पहला मामला भारत में बेंगलुरु में आया। बताया जा रहा है कि उसके बाद से लेकर अब तक कुल 6 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें गुजरात, कर्नाटक, कोलकाता और चेन्नई शामिल हैं। इतने राज्यों में इस वायरस के मामले सामने आने पर राजस्थान सरकार ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।

HMPV वायरस का भारत में बढ़ता संक्रमण:-
बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से HMPV वायरस की ख़बरें चीन से सुनने को मिल रही थी। लेकिन HMPV वायरस अब भारत में भी लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है। पिछले 24 घंटों में इस वायरस के छह मामले भारत में सामने आए हैं। यह बहुत चिंताजनक बात मानी जा रही है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वायरस में बच्चों को श्वसन संबंधी बीमारी होने की अधिक संभावना है। ऐसे में सर्दी के मौसम में बच्चों की अधिक देखभाल रखने की जरुरत होगी।

चेन्नई में HMPV के दो मरीज सामने आए:-
जानकारी के अनुसार इस वायरस का पहला मामला बेंगलुरु में सामने आने से हड़कंप मच गया था। उसके बाद से अन्य राज्यों ने भी अपने मेडिकल विभाग को अलर्ट कर दिया। अब तक भारत में HMPV वायरस के कुल 6 मामले सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि 2 कर्नाटक में और 1 गुजरात, 1 कोलकाता और 2 चेन्नई में केस सामने आए हैं।

HMPV वायरस के क्या हैं लक्षण:-
अब सभी चीन से निकली इस बीमारी से परेशान नज़र आ रहे हैं। क्योंकि इससे पहले कोरोना का प्रभाव पूरी दुनिया ने देखा था। ऐसे में चीन से एक बार फिर एक बड़ी बीमारी की दस्तक दूसरे देशों में देखने को मिली हैं। अगर इस बीमारी के लक्षणों की बात करें तो खांसी या गले में घरघराहट, नाक बहने या गले में खराश प्रमुख हैं। इस बीमारी में बच्चों और बुजुर्गों के साथ कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को इससे खतरा ज्यादा बताया जा रहा हैं।