भाजपा नेता जालम सिंह की माताजी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर ने जताई शोक संवेदना

खाजूवाला, खाजूवाला छतरगढ़ के किशनपुरा गाँव के मूल निवासी एवं भाजपा के देहात पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की माताजी का स्वर्गवास होने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया व भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर ने पत्र भेजकर संवेदनाएं दी है।
भाजपा देहात पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की माता जी श्रीमति रामकंवर का देहांत शनिवार 23 मई को हो गया था। जिनका अन्तिम संस्कार पैतृक गाँव किशनपुरा में हुआ। भाजपा नेता भाटी की माताजी के स्र्वगवास होने के समाचार मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार वसुन्धरा राजे व भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर ने पत्र भेजकर शोक संदेवनाएं जताई है। वहीं बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने फोन पर शोक जताया है।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पत्र में लिखा कि आपकी माताजी श्रीमती रामकंवर जी के निधन का समाचार सुनकर मुझे बड़ा दुख हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करती हूँ।