हाई सिक्योरिटी जेल में दो कैदियों के बीच झगड़ा, साथी कैदी पर नुकीली वस्तु से हमला किया

हाई सिक्योरिटी जेल में दो कैदियों के बीच झगड़ा, साथी कैदी पर नुकीली वस्तु से हमला किया

अजमेर। हाई सिक्योरिटी जेल में एक बैरक में बंद दो कैदियों के बीच झगड़ा हो गया। कैदी फरदीन गांजा ने नुकीली वस्तु से दूसरे कैदी पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद जेल प्रहरियों ने दोनों को काबू किया। आरोपी फरदीन सात महीने पहले सेंट्रल जेल में जेल प्रहरी पर अपने साथी कैदी के साथ जानलेवा हमला कर चुका है। इस मामले में फरदीन के साथी कैदी की घटना के एक दिन बाद संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई थी। जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ के अनुसार आरोपी कैदी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जेल प्रशासन का कहना है कि आरोपी फरदीन ने बैरक की खिड़की की लोहे की जाली से एक टुकड़ा चोरी-छुपे तोड़ लिया था। इसे उसने धारदार बनाकर अपने पास छुपा कर रखा था। वारदात में घायल कैदी हिंडौन निवासी तोताराम का मेडिकल मुआयना कराया गया है, नुकीली वस्तु से उसके शरीर पर मामूली खरोंच आई है।