खाजूवाला, पोंग डेम में सिंचाई पानी पर्याप्त होने पर राजस्थान को सिंचाई पानी देने की मांग भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष थान सिंह भाटी ने केन्द्रीय मंत्री अर्जूनराम मेघवाल को पत्र देकर की है।
जिलाध्यक्ष थान सिंह भाटी ने बताया कि पोंग डेम में पानी का लेवल लगभग 1345 फीट है। राजस्थान सरकार ने इस फसल को बिजाई से फसल पकाव तक 4 बारी पानी देना तय किया है। जिसमें 3 बारी दे दी है एक बारी शेष है। पिछले वर्षों में पोंग डेम का लेवल 1339 व 1334 फीट पानी होने पर किसानों को सिंचाई पानी दिया गया था। अब सरकार की तय सिंचाई पानी चार बारी देने पर भी 1340 फीट पानी पोंग डेम में रहता है तो 3 बारी किसानों को और देकर फसल पकाई जावे। किसानों को पानी देने की मांग की है। जिसपर केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पानी दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
किसानों की फसल पकाव के लिए अतिरिक्त पानी देने की मांग
