सीमा चौकी पर बने पर्यटन अतिथि गृह का डीआईजी ने किया उद्धघाटन

डीआईजी ने पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने सीमावर्ती क्षेत्र के सरपंच गणों से की मुलाकात, जवानों का किया हौंसला अफ्जाही

खाजूवाला, सीमा सुरक्षा बल डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने सोमवार को सीमा चौकी हिमगिरी में पर्यटन अतिथि गृह का उद्धघाटन किया व सीमावर्ती सरपंचों के साथ मुलाकात की। इस मौके पर 127 वीं वाहिनी सीमासुरक्षाबल के कमाण्डेंट अमिताभ पंवार भी उपस्थित रहे। इस मौके पर डीआईजी ने सरपंचों से बातचीत के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों की समस्या जानी।

डीआईजी ने बताया कि बीएसएफ देश की प्रथम रक्षा पंक्ति का कार्य करती है लेकिन हमारे सीमावर्ती लोग प्रहरी देश के द्वितीय सुरक्षा पंक्ति है, आगे से आने वाले खतरो का सामना करने में बीएसएफ सक्षम है और हमारे सीमावर्ती ग्रामीण जन पीछे से होने वाली अवैध गतिविधियों के बारे में सूचना देकर देश के सच्चे नागरिक होने का फर्ज अदा कर रहे है।
डीआईजी राठौड़ ने वाहिनी मुख्यालय में प्रकाश चंद कमांडो ऑब्सिटिकल रेंज का भी उदघाटन किया। उन्होंने जवानों के लिए आयोजित प्रतियोगिता देखी तथा अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले जवानों को उत्कृष्ट पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बदलते मौसम को ध्यान मे रखते हुए स्वास्थ्य को सही रखना और सतर्क ड्यूटी करना ही जवानों का लक्ष्य होना चाहिए। कमाण्डेंट अमिताभ पंवार ने बताया कि वाहिनी के कार्मिक प्रत्येक क्षेत्र ब्रह्य एवं आंतरिक सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्ये कर रहे है। इस अवसर द्वितीय कमान अधिकारी बाबू लाल यादव, उप कमाण्डेंट विनय कौशल, उप कमाण्डेंट संजय सिंह सहित वाहिनी के समस्त जवान उपस्थित रहे।