खाजूवाला, पूगल प्रधान गौरव चौहान ने शुक्रवार को क्षेत्र का दौरा किया। वही कई स्थानों पर लोगो से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। वही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
पूगल प्रधान गौरव चौहान ने शुक्रवार को खाजूवाला के चक 19 केजेडी, 21 केजेडी, 10 बीडी, 4 केवाईडी का दौरा किया। यहां लोगो की में जन समस्याएं सुनी। समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से वार्ता भी की। प्रधान ने विधायक निधि कोष से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 10 बीडी में 2.5 लाख रुपये से विकास कर करवाने व 4 केवाईडी में अंबेडकर भवन बनाने की घोषणा की। इस मोके पर ग्रामीणों ने प्रधान का साफा पहनाकर स्वागत भी किया।