R.खबर ब्यूरो। छत्तीसगढ़, गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आई है, जंहा चार दशकों से नक्सलियों से लड़ रही छत्तीसगढ़ पुलिस को पहली बार नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी और पोलित ब्यूरो के मेंबर को मार गिराने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ीघाट रेंज में 48 घंटे से जारी मुठभेड़ में फोर्स ने एक करोड़ के इनामी नक्सली चलपति उर्फ प्रताप को मार गिराया है। उसके साथ 13 और नक्सली भी मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि एडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद के अनुसार 14 बॉडी शाम तक मिल चुकी थीं। इसके बाद सर्च आपरेशन को बंद कर दिया गया है। वहीं इंटलीजेंस के सूत्रों के मुताबकि संख्या 21 से ज्यादा हो सकती है। बुधवार को सर्च आपरेशन दोबारा शुरू होगा जिसमें कुछ और बॉडी रिकवर हो सकती हैं।