छतरगढ़ : जानलेवा हमले के तीन आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

R.खबर ब्यूरो। छतरगढ़ पुलिस थाने क्षेत्र की आरडी 560 पूली स्थित किसान के खेत से तुबें तोड़ने पर एक पक्ष द्वारा दुसरे पक्ष के एक ही परिवार के लोगों पर लाठियों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल हुए चार जनों के मामले में छतरगढ़ पुलिस ने सोमवार रात को तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी भजनलाल लावा ने बताया कि प्रार्थी बिरमाराम भाट निवासी 1 डीओएल छतरगढ़ ने पर्चा बयान के आधार पर दर्ज मामला दर्ज करवाया था। जिसमे नामजद आरोपी हनुमान पुत्र दुलाराम भाट, रतनाराम पुत्र दुलाराम भाट, पप्पुराम पुत्र राहूराम भाट निवासी छतरगढ़ आदि को गिरफ्तार किया गया है।

यह था मामला:-
छतरगढ़ क्षेत्र की आरडी 560 पूली निवासी पप्पियां देवी भाट व राहूराम भाट दर बयान करीब दस से अधिक समय से आपसी जमीन विवाद चल रहा है। इस दौरान गत 11 नवम्बर रविवार सुबह 60 वाली पूली नजदीकी राहुराम भाट के खेत से तुंबे लेने के लिए पप्पियां देवी भाट का बीना बताएं घुस गया, तो राहुराम भाट पक्ष परिवार के लोगों ने एकाएक लाठियों व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया तथा इस हमले में पप्पियां देवी भाट (65) व उसका पति हंसराज भाट (70), बेटा बिरमाराम (25) और विष्णु (22) निवासी आरडी 560 पूली गंभीर रूप से घायल हो गए तथा चोटे इतनी गंभीर थी कि सभी के हाथ पैर पूरी तरह लहुलुहान होने साथ ही फेंचर हो गए। इस मामले को छतरगढ़ पुलिस थाने में पांच जनों खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।