खाजूवाला, खाजूवाला टैक्सी यूनियन की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से बूटा सिंह को यूनियन का अध्यक्ष मनोनित किया गया।
टैक्सी यूनियन कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि टैक्सी यूनियन की बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से यूनियन की कार्यकारिणी बनाई गई। जिसमें बूटा सिंह 3 केजेडी को अध्यक्ष मनोनित किया गया साथ ही उपाध्यक्ष पद पर शेरू भाट, हीरालाल, राजेन्द्र व सचिव पद पर धन्नाराम घोड़ेला को नियुक्त किया गया।
बूटा सिंह बने टैक्सी यूनियन अध्यक्ष
