कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर ब्लॉक की बैठक का हुआ आयोजन

खाजूवाला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देशों एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर यात्रा के जिला समन्वयक पवन गोदारा (राज्यमंत्री) के नेतृत्व में बीकानेर के खाजूवाला ब्लॉक की तैयारी मीटिंग का आयोजन हुआ।
ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वरलाल गोदारा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देशों एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर यात्रा के जिला समन्वयक पवन गोदारा (राज्यमंत्री) के नेतृत्व में बीकानेर के खाजूवाला ब्लॉक की तैयारी मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमे तैयारियो को लेकर चर्चा की गई। वही अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान खाजूवाला-पूगल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर गोदारा, छत्तरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष क्यामुद्दीन पड़िहार, खाजूवाला मण्डल अध्यक्ष अब्दुल सत्तार, 3 पावली मण्डल अध्यक्ष रामकुमार गोदारा, 465 मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष महावीर बेनीवाल, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान खाजूवाला ब्लॉक समन्वयक पूर्णाराम थालोड़, छत्तरगढ़ ब्लॉक समन्वयक मकबूल बलोच, खाजूवाला सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष खलील खां पड़िहार, 20 बीडी सरपंच चेतराम भाम्भू, बीकानेर कांग्रेस सेवादल जिला देहात अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंवर,जगदीश बरोटिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।