खाजूवाला, भारतीय जनता युवा मोर्चा का बोर्डर विलेज सम्पर्क कार्यक्रम के तहत 21 जनवरी से 23 जनवरी 2023 तक बोर्डर विजिट के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा बीकानेर देहात द्वारा खाजूवाला के बोर्डर पर कार्यक्रम पूर्व तैयारी हेतु शुक्रवार को खाजूवाला के जाट धर्मशाला में बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेरित है, जिसमें सम्पूर्ण देश के बॉर्डर के नज़दीक स्थित ग्राम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्पर्क कर सर्वे करेंगे। मीटिंग में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत,
पीआरटी राजस्थान के सह सहयोजक अंकित शर्मा, युवा मोर्चा बीकानेर प्रभारी और सरपंच विश्वजीत कस्वां, बीकानेर देहात अध्यक्ष जसराज सीवर, भाजपा बीकानेर देहात जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल, प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरडा, नगरपालिका चेयरमैन अशोक फौजी, सीसीबी बैंक चैयरमेन भागीरथ ज्याणी, भव्य भाटी, राजेन्द्र बेनीवाल, सुनील सियाग, ओमप्रकाश धतरवाल, अखिल शर्मा, पवन भादू बैठक में उपस्थित रहे।
21 जनवरी शनिवार को बोर्डर विलेज दर्शन कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक व राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमो वरूण जावेरी, प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो अर्जुन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिंमाशु शर्मा, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल उपस्थित रहेंगे।
जिनका पूगल, एडीएम, खाजूवाला में स्वागत किया जाएगा। उसके बाद सीमाजन छात्रावास मे समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। उसके बाद सीमा चौकी पर बीएसएफ के साथ वार्तालाप कार्यक्रम होगा और उसके बाद 2 कालुवाला में ग्रामीण के साथ चोपाल होगी। प्रदेशाध्याक्ष सतीश पुनिया भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिंमाशु शर्मा, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल रात्रि विश्राम 2 कालूवाला करेंगे।