केंद्रीय मंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

खाजूवाला, केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल का 70 वां जन्मदिवस पर भाजपा मंडल खाजूवाला द्वारा वेदमाता गायत्री मन्दिर में परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र का बीकानेर लोकसभा से लगातार तीन बार जीत दर्ज कर प्रतिनिधित्व करने व राजस्थानी पोशाक और पगड़ी से अपनी अलग पहचान रखने वाले सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित, आजादी के बाद बीकानेर लोकसभा का केन्द्रीय मंत्री के रूप मे प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए गौरव की बात है। वित्त मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्री के रूप मे उत्कृष्ट कार्य कर प्रधानमंत्री के विशेष प्रिय सांसदों में एक आमजन की समस्याओं निवारण के लिए “सांसद सेवा केन्द्र” की पहल करने वाले जन जन प्रिय केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हमारे क्षेत्र से है। उनके जन्मदिवस पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिवस पर बधाई दी और ईश्वर से उनके दीर्घ आयु की कामना की।
इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू, मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पारीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर लाल पारीक, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ जगसीर सन्धू, पवन सरस्वत, बूथ अध्यक्ष उम्मेद शर्मा, वीरेन्द्र सिंह भाटी, सीताराम शर्मा, दिलीप राड़, मोहन कस्वां, पवन पालीवाल आदि उपस्थित रहे।