भाजपा नेता संजय जैन गिरफ्तार

जयपुर, विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार गिराने की साजिश के आरोप में संजय जैन उर्फ संजय बरड़िया को राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि संजय को आईपीसी की धारा 124ए और 120बी के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में संजय के अलावा, गजेंद्र सिंह और कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस ने 10 जुलाई को उदयपुर के अशोक और ब्यावर के भरत को पकड़ा था।