चलते ट्रेक्टर से गिरने से महिला हुई घायल प्राथमिक उपचार के बाद किया बीकानेर रेफर

खाजू्वाला, खाजूवाला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को ट्रैक्टर से गिरकर एक महिला घायल हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए खाजू्वाला हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल महिला को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दी गयी।
घायल महिला के पति सुखदेव सिंह से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर सवार होकर पूरा परिवार शादी समारोह में जा रहे थे, इसी दरमियान चलते ट्रेक्टर से गिरने से 3 केएलडी निवासी 23 वर्षीय सीतादेवी घायल हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक पुनाराम रोझ ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को बीकानेर पीबीएम के लिए रेफर किया।

मिली जानकारी के अनुसार एक बड़ा हादसा होने से टल गया बताया जा रहा है कि घायल महिला के हाथ में एक छोटा बच्चा भी था गनीमत रही कि बच्चें के कोई चोट नहीं आई। घायल महिला का पीबीएम अस्पताल में उपचार जारी हैं।