R.खबर ब्यूरो। बीकानेर, विवाहिता की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार खेत में काम करते समय 25 वर्षीय उर्मिला पत्नी श्यामसुंदर को स्प्रे चढ़ गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। इस सम्बध में मृतका के पिता ने थाने में मर्ग दर्ज करवायी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी ने बताया कि खेत में काम करते समय महिला के स्प्रे चढ़ गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी।