R.खबर ब्यूरो। बीकानेर से बड़ी खबर सामने आई है, जंहा मुक्ताप्रसाद नगर थाना इलाके में गुरुवार देर रात एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे चाय की थड़ी के आगे बने छप्पर में घुस गई। जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर कार चालक और चाय की थड़ी वाले के बीच विवाद हो गया। करीब पौन घंटे तक दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज करते रहे। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार करणीनगर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क के किनारे एक व्यक्ति ने चाय की थड़ी लगा रखी और छप्पर बना रखा है। रात के समय एक कार अनियंत्रित होकर छप्पर में घुस गई। इस दौरान थड़ी पर चार-पांच व्यक्ति बैठे चाय पी रहे थे। इसके बाद कार चालक और थड़ी संचालक और वहां बैठे लोगों में बहस शुरू हो गई। वहां बैठे लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए और भाग गए। कार चालक एक बार तो चला गया लेकिन कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ वहां आया। उसने छप्पर को आग लगा दी। पुलिस पहुंची तब तक आरोपी भाग गए।
बीकानेर: इस थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार चाय की थडी में घुसी, विवाद के बाद छप्पर में लगाई आग
