बीकानेर: कंपनी में जॉब लगाने के बहाने हड़पे 33 लाख रूपए, मामला दर्ज
R.खबर ब्यूरो। बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जंहा कंपनी में जॉब लगाने के बहाने 33 लाख रूपए हड़पने का मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में भाटों की टंकी के पास नोखा निवासी कन्हैयालाल पुत्र ईश्वरराम ने नोखा निवासी पुखराज सोनी पुत्र लूणाराम व कपिल पुत्र हडमान शर्मा के खिलाफ पुलिस थाना नोखा में मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार घटना 13 मार्च 2025 से 16 अप्रैल 2025 के मध्य की है। परिवादी ने दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने परिवादी से कंपनी में जॉब लगाने के बहाने दो अलग- अलग बार में 33 लाख रूपए हड़प लिए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया, जिसकी जांच थानाधिकारी अमित कुमार कर रहे है।