पति से झगड़े के बाद पत्नी ने दो बच्चों सहित खुद को कमरे में बंद कर लगाई आग

R खबर, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बाड़मेर शहर के लक्ष्मी नगर में पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने दो बच्चों के साथ मिलकर तीनों को आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगने के बाद महिला चिल्लाने लगी तो आस-पड़ोस के लोगों ने आकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। तीनों को बाड़मेर के जिला अस्पताल लाया गया। महिला व बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि संगीता की शादी 5 साल पहले जसवंत सिंह से हुई थी। दोनों के एक 3 साल का बेटा और 1 साल की बेटी है। बुधवार रात में संगीता और जसवंत के बीच किसी बात को लेकर हंगामा हुआ था। गुरुवार सुबह जसवंत सिंह बीमारी का इलाज कराने के लिए अहमदाबाद निकल गया। हादसे के दौरान संगीता घर पर अकेली थी। व संगीता ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।
संगीता हादसे में 80 फ़ीसदी जल गई है। वहीं दो बच्चे 30 व 40 फीसदी जल गए हैं। विवाहिता ने पुलिस को खुद के द्वारा आग लगाना बताया है। एफएसएल की टीम के द्वारा घटनास्थल पर जांच की प्रक्रिया चालू की गई।