खाजूवाला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को घोषित सूची में बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी को भाजपा किसान मोर्चे का प्रदेश महामंत्री के रूप में मनोनीत किया है। जिसपर खाजूवाला में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
गौरतलब है कि जालम सिंह भाटी पूर्व में भी लगातार 8 वर्षों से अधिक अवधि के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में दायित्व निर्वहन कर चुके हैं तथा विभिन्न नगर निकाय चुनाव और संगठन प्रभारी के रूप में भी भाटी ने सफलतापूर्वक संगठनात्मक कार्यों को संपादित किया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नगर निकाय चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी दायित्वों के साथ-साथ भाटी 10 वर्षों से भी अधिक समय के लिए बीकानेर भाजपा देहात के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।जालम सिंह भाटी के मनोनयन पर खाजूवाला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई इस अवसर पर मखनसिंह राठौड़, दलीप जलंदरा, नरेंद्र आर्य, प्रह्लाद तिवाड़ी, एडवोकेट भूपेंद्र सिंह राठौड़, राकेश सहोत्रा, प्रशांत बिश्नोई, गोपाल खत्री, रत्नदास रामावत, भंवरलाल नायक
आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाटी भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री नियुक्त
