श्रीराम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान विश्व का आज तक का सबसे बड़ा अभियान-स्वामी रामचार्य महाराज

खाजूवाला, श्रीराम जन्मभूमि समपर्ण निधि संग्रह अभियान आज तक विश्व का सबसे बड़ा अभियान होगा। यह बात सोमवार 32 हेड गाँव की श्रीराम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान बैठक में मुकाम पीठ के स्वामी रामचार्य महाराज ने कही। बताया कि राम मंदिर करोड़ो हिंदुओ की आस्था का केंद्र है प्रत्येक हिन्दू का सहयोग लेकर घर घर जन जागृति हेतू लाखों संघ के कार्यकर्ता लगे हुए है।
अभियान के प्रमुख धर्मपाल डारा ने बताया कि ज़िला प्रचारक अशोक विजय ने भगवान राम जी के मंदिर से संबंधित 492 सालों के संघर्ष के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान, राष्ट्र जागरण का प्रतीक है। इस अभियान में हर जाति बिरादरी,पंथ सम्प्रदाय के प्रमुखों के सहयोग से समाज में राममय वातावरण बनाने की योजना बनी। बैठक गाँव के आस पास प्रबुद्ध जन नागरिक उपस्थित रहे। सोमवार को 6phm, 5kyd, 32हेड, 12kyd, 17 kyd में निधि संग्रह हेतू बड़े बड़े आयोजन सम्पन हुए।। गाँव के लोगो उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है।