LPG Crisis : LPG वितरण में नया सिस्टम लागू, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर; पढ़े खबर

LPG Crisis : LPG वितरण में नया सिस्टम लागू, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर; पढ़े खबर
Rajasthan News: घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर कंपनियों के दावे अब जमीनी स्तर पर कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं। अप्रैल से लागू किए गए नए सप्लाई फॉर्मूले के तहत गैस कंपनियों ने घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में करीब 20 फीसदी तक कटौती कर दी है। यह कटौती अप्रैल 2025 की बिक्री को आधार मानकर की गई है।
इस नए सिस्टम का सीधा असर एजेंसी संचालकों और उपभोक्ताओं दोनों पर पड़ रहा है। ऐसे में अप्रेल में 25 दिन बाद बुकिंग कराने पर उपभोक्ताओं को 10 दिन से पहले सिलेंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि सप्लाई में कमी के चलते कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर खत्म होने जैसी परेशानी झेलनी पड़ रही है।