R.खबर ब्यूरो। देश में होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। भक्त प्रह्लाद की भगवान विष्णु में श्रद्धा और विश्वास पर आधारित है। इसके लिए राजस्थान के विभिन्न शहरों में भी तैयारियां पूरी हो गई है। चौक-चौराहों और गलियों में एक स्थान पर होलिका जलाने की व्यवस्था की गई है।
होलिका दहन का मुहूर्त:-
फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी युक्त पूर्णिमा में गुरुवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, धृति और शूल योग में होली का पर्व मनाया जाएगा। होलिका दहन का मुहूर्त रात 11.31 से रात 12.36 बजे तक रहेगा। इससे पहले दिन में सुबह 10.36 से रात 11.30 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा की अवधि 12 घंटे 51 मिनट की रहेगी।