राजस्थान: मौसम विभाग का नया Prediction, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम
R.खबर ब्यूरो। राजस्थान में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि राजस्थान में कल यानि 5 मार्च को 20-25 KMPH रफ्तार से तेज उत्तरी हवा चलेगी। जिस वजह से ठंड बढ़ने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इसके प्रभाव से अधिकतम, न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट होने के आसार हैं। इसके साथ ही राज्य में आगामी एक सप्ताह कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना नहीं है। अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।
बीते 24 घंटे में राजस्थान में मौसम रहा मुख्यत शुष्क:-
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में मौसम मुख्यत शुष्क रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सांगरिया (KVK) में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।