R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, प्रदेश में कई शहरों में दिन के तापमान में एक दो दिनों से फर्क नजर आ रहा है। रात में अभी भी तापमान में गिरावट नजर आ रही है। लेकिन अब मौसम फिर पलटने वाला है। आज कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज बीकानेर, हनुमानगढ और गंगानगर में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। साथ ही इन तीनों जिलों में घना कोहरा छाए रहने का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले दो पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद प्रदेश का मौसम शुष्क हुआ था। लेकिन अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री वनस्थली (टोंक) में दर्ज किया गया।