बीकानेर: इस जगह सिलेण्डर फटने से हुआ हादसा, महिला गंभीर रूप से झुलसी

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर, नोखा में गैस सिलेण्डर फटने से एक महिला के चपेट में आने की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि हादसा नोखा के रोड़ा गांव में हुआ है। जंहा सोहन लाल प्रजापत के घर में रखे सिलेण्डर से गैस लीक होकर कमरे में भर गई थी। महिला ने जैसे लाइट का स्विच चालू किया तो अचानक धमाके के साथ कमरा बना आग का गोला, जिसमे करीब 80 प्रतिशत तक महिला का शरीर झुलसा, नोखा में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल किया रेफर जंहा महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर लिया जायजा।